कोलंबिया कॉलेज में International Anti Corruption Day एवं World Human Rights Day के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

0
175
कोलंबिया कॉलेज में International Anti Corruption Day एवं World Human Rights Day के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
रायपुर : कोलंबिया कॉलेज, रायपुर में दिनांक 10 दिसंबर 2025 को ICC Committee द्वारा छात्राध्यापकों के लिए International Anti Corruption Day एवं World Human Rights Day के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Human Rights: Understandings and Accountability” रहा।
कार्यक्रम की मुख्यवक्ता डॉ. प्रिया राव, एसोसिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ स्टडीज़ इन लॉ, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात् प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उप-प्राचार्य डॉ. आभा दुबे ने अपने स्वागत उद्बोधन में मानवाधिकार जागरूकता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्यवक्ता डॉ. प्रिया राव ने एक विस्तृत, तथ्यपरक और प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने मानवाधिकारों की अवधारणा, मूल सिद्धांत, मानवाधिकार ढांचा, अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य, अधिकारों के प्रकार विशेषकर Negative एवं Positive Rights, मानवाधिकारों की पीढ़ियाँ, ऐतिहासिक सिद्धांत, पशु अधिकार, नारीवादी एवं बहुसांस्कृतिक दृष्टिकोण तथा POSH Act, 2013 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ छात्राध्यापकों को प्रदान कीं। उनका व्याख्यान अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे एवं उप-प्राचार्य डॉ. आभा दुबे द्वारा मुख्यवक्ता डॉ. प्रिया राव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती सविता रानी ने महाविद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here