spot_img
HomeBreakingभारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री पूजा भट्‌ट

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री पूजा भट्‌ट

हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्ममेकर पूजा भट्ट बुधवार को राहुल गांधी के साथ हैदराबाद में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। दोनों एक साथ पैदल चले और कई मसलों पर चर्चा भी की। पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई और लिखा- हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है, हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में डॉ स्वप्निल कर्महे के द्वारा दी गई कथक नृत्य की प्रस्तुति

अभिनेत्री पूजा भट्‌ट के इस मुहिम से जुड़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। भट्ट भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

भारत जोड़ो यात्रा ने कुल 56 दिन पूरे कर लिए हैं। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को कवर कर लिया है। सभी राज्यों को कवर करने के बाद आखिरकार यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img