NDTV ग्रुप में 29.18% हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप,CEO ने लेटर जारी कर दी जानकारी

0
383
NDTV ग्रुप में 29.18% हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप,CEO ने लेटर जारी कर दी जानकारी

नई दिल्ली : अडाणी समूह NDTV मीडिया समूह में 29.18% हिस्सेदारी खरीदेगा। अडाणी ग्रुप की कंपनी AMG मीडिया नेटवर्क के जरिए यह डील की जाएगी। AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (AMNL) की सब्सिडियरी VPCL के जरिए हिस्सेदारी खरीदने की बात कही गई है। अडाणी मीडिया नेटवर्क के CEO संजय पुगलिया ने लेटर जारी करके यह जानकारी दी।

बस्तर सांसद बैज ने सीएम बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं…

अडाणी ग्रुप के AMG मीडिया ने NDTV में 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए भी पेशकश की है। अडाणी ग्रुप ने NDTV में 294 रुपए प्रति शेयर की दर से 26% हिस्सेदारी के लिए 493 करोड़ रुपए की खुली पेशकश की है। इसके बाद NDTV के शेयर मंगलवार को 5% बढ़कर 376.55 रुपए पर बंद हुए।

अडाणी ग्रुप ने 26 अप्रैल, 2022 को AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। इसमें मीडिया कारोबार को चलाने के लिए एक लाख रुपए की इनिशियल ऑथराइज्ड और पेड-अप शेयर कैपिटल का प्रॉविजन किया है। इसमें पब्लिशिंग, एडवरटाइजमेंट, ब्रॉडकास्टिंग समेत मीडिया रिलेटेड बाकी काम शामिल रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here