शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए प्रवेश 07 अक्टूबर तक

0
273
शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए प्रवेश 07 अक्टूबर तक

उत्तर बस्तर कांकेर 03 अक्टूबर 2022 : शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लैटरल एंट्री में प्रवेश दो वर्षीय आईटीआई या 12वी (भौतिक, रसायन एवं गणित विषय के साथ उर्त्तीण) के आधार पर ऑनलाइन कांउसलिंग द्वितीय चरण की प्रक्रिया के लिए 06 से 07 अक्टूबर तक अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन एवं DVC कराना होगा। सीटों का आबंटन 10 अक्टूबर को किया जायेगा। आबंटित सीटों पर 11 से 13 अक्टूबर तक प्रवेश दिया जायेगा।

वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है।

इसके साथ ही समस्त तकनीकी पाठयक्रमों के लिए DVC उक्त तिथियो में होंगी। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here