Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी सिंगर समर सिंह अरेस्ट…

0
335

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से 12वें दिन पकड़ा है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर बेटी के साथ रिलेशनशिप में धोखा देने का आरोप लगाया था। आकांक्षा ने 26 मार्च को होटल में सुसाइड कर लिया था।

आरोपी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ NBW जारी हुआ था। उसके खिलाफ कुर्की की तैयारी चल रही थी। इससे पहले लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। पुलिस को आशंका थी कि दोनों विदेश भाग सकते हैं। हालांकि अभी संजय तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। वह फरार है।

4 दिन पहले यहां आया था गाजियाबाद
एडीसीपी वाराणसी मनीष सांडिल्य ने बताया कि समर सिंह को राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से पकड़ा गया है। इससे पहले वह नोएडा में रह रहा था। 4 दिन पहले यहां आया था। गाजियाबाद पुलिस के DCP निपुण अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को वाराणसी पुलिस यहां आई थी। आकांक्षा दुबे मामले में हेल्प मांगी थी। इसके बाद गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक एक सोसाइटी से वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल अभी समर सिंह गाजियाबाद में है।

समर को कोर्ट में पेश किया जाएगा
DCP निपुण अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद की चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से कुल 3 लोग उठाए गए थे। इसमें समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 2 लोग पूछताछ के बाद छोड़ दिए हैं। समर सिंह को कुछ देर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वाराणसी पुलिस उसे यहां से वारंट पर साथ लेकर जाएगी।

CJM कोर्ट में मधु दुबे के वकील ने डाली याचिका
26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव फांसी पर लटका मिला था। अभिनेत्री की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में विवेचना के पर्यवेक्षण की निगरानी करने की गुहार लगाई है। मधु दुबे की ओर से याचिका में आकांक्षा दुबे और समर सिंह के संबंधों की जानकारी दी। बताया कि आरोपी आकांक्षा के साथ 3 साल लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here