छत्तीसगढ़ में रायपुर-रायगढ़ समेत 8 जिलों में अलर्ट…धसगुड़ जलप्रपात से गिरा युवक

0
63
छत्तीसगढ़ में रायपुर-रायगढ़ समेत 8 जिलों में अलर्ट...धसगुड़ जलप्रपात से गिरा युवक

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 30 जुलाई के बाद मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। इससे पहले खैरागढ़ में मूसलाधार बारिश से खैरागढ़ में 3 नदियों का पानी शहर में घुस गया, जिससे कलेक्ट्रेट के सामने इतवारी बाजार डूब गया। इससे 3 दिन तक 5000 से ज्यादा की आबादी परेशान रही। वहीं दुर्ग में बाढ़ में एक युवक बह गया, जो अब भी लापता है।

वहीं इस बीच मौसम विभाग ने आज, सोमवार को प्रदेश के बलौदाबाजार, रायपुर, कबीरधाम, सरगुजा, रायगढ़, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर इन 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। अन्य जिलाें में मौसम सामान्य रहेगा।

डैम का पानी शहर में घुसा

पिछले दिनों हुई बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात बन रहे। खैरागढ़ में मुसका, पिपरिया और आमनेर नदी में बाढ़ की वजह से प्रधानपाठ बैराज डैम का पानी घुसने से शहर का एक हिस्सा डूब गया। पानी घरों में भी घुस गया।

पानी 5-10 फीट ऊपर था, जिससे शहरवासी परेशान रहे। डूबे शहर का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी संगठन द्वारा एकदिवसी कोचिंग सेमिनार का आयोजन

वहीं बलौदाबाजार जिले के धसगुड़ जलप्रपात पर एक युवक 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में उसके शरीर की चार हड्डियां टूट गईं। 26 जुलाई को निखिल साहू (18 साल) अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था, तभी नहाने के दौरान घटना हुई।

इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है सभी दोस्त मस्ती कर रहे थे। तभी निखिल रील बनाने के लिए टॉप में चढ़कर छलांग लगाने वाला था। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह सीधे नीचे गिर गया। उसके पसली में सबसे ज्यादा चोट आई है।

वहीँ, पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बस्तर और दुर्ग संभाग के कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई है।

इसे भी पढ़ें :-कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पिछले 28 दिन की बात करें तो प्रदेश भर में 430MM बारिश हो चुकी है। आखिरी पांच दिनों यानी 23 जुलाई से 27 जुलाई तक 129.5MM बारिश औसतन दर्ज की गई है।

दरअसल, आखिरी के दस सालों में सिर्फ दो बार ही जुलाई माह में बारिश का आंकड़ा 400MM पार हुआ है। साल 2023 में जुलाई माह में प्रदेश में सबसे ज्यादा 566.8MM पानी बरसा था।

इससे पहले साल 2016 में 463.3MM पानी गिरा था। इस लिहाज से पिछले 10 साल में दूसरी बार ही प्रदेश में इतनी बारिश रिकार्ड की गई है। रायपुर की बात करें तो प्रदेश में इस महीने अब तक 426.2MM पानी बरस चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here