America: नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में डिलीवरी पैकेज में बड़ा धमाका, एक शख्स बुरी तरह घायल…

0
426

बोस्टन: अमेरिका के बोस्टन स्थित नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में डिलीवरी वाले पैकेज में बड़ा धमाका हो गया, जिसमें एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया. दरअसल, अमेरिका के बोस्टन में मंगलवार रात पुलिस का एक बम निरोधक दस्ता नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय परिसर में एक संदिग्ध पैकेट की जांच के लिए पहुंचा. परिसर में एक धमाका होने और उसमें कम से कम एक व्यक्ति के घायल होने की खबर थी.

बोस्टन पुलिस ने कहा कि विश्वविद्यालय के होम्स हॉल के पास छोड़े गए दो संदिग्ध पैकेट की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन डब्ल्यूसीवीबी-टीवी ने कहा कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है और दमकल व चिकित्सा कर्मी घटनास्थल पर थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here