America : फिलाडेल्फिया के बार में चली गोलिया, 12 लोगों को लगी गोली

0
264
America : फिलाडेल्फिया के बार में चली गोलिया, 12 लोगों को लगी गोली

America : अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन और एलेघेनी इलाके स्थित एक बार में कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी अमेरिकी पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

यूपी : 200 एमएल वाली पानी की बोतल पर प्रतिबंध, नगर आयुक्त ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले महीने 13 अक्तूबर को दक्षिणी अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना से भी ऐसी ही खबर सामने आई थीं। जानकारी के मुताबिक, शाम पांच बजे के बाद यहां के एक रिहायशी इलाके में गोलीबारी हुई, जिसमें एक ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुख भी जताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here