अमृतपाल सिह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार…भेजा गया असम की डिब्रूगढ़ जेल

0
212
अमृतपाल सिह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार...भेजा गया असम की डिब्रूगढ़ जेल

चंडीगढ़ : भगोड़े अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह पंजाब पुलिस ने मोगा से गिरफ्तार कर लिया। अमृतपाल को रोडे गांव में एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल गुरुद्वारे में प्रवचन दे रहा था। वह यहां अपने समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करना चाहता था। उसे बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा। अमृतपाल पर NSA के तहत केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें :-Corona in Chhattisgarh : कोरोना के 256 नए केस मिले..पॉजिटिविटी दर 13.09 फीसदी

अमृतपाल सिंह पिछले 36 दिन से फरार था। उसने अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए 23 फरवरी को पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। 18 मार्च को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन वह फरार हो गया।

वहीँ, पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा है कि किसी तरह की फेक न्यूज शेयर न करें।

यह भी पढ़ें :-माता कर्मा की त्याग, सेवा, भक्ति और समर्पण अनुकरणीय : सीएम बघेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here