सेना ने किया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव…अब पहले होगा ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम

0
298
सेना ने किया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव...अब पहले होगा ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम

नई दिल्ली, 5 फ़रवरी 2023 : भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। अब उम्मीदवारों को पहले एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) यानी रिटन टेस्ट देना होगा। अभी CEE सबसे बाद में लिया जाता है।

जानकरी के मुताबिक, सेना की ओर से कई न्यूज पेपर्स में एनरोलमेंट प्रोसेस में बदलाव की घोषणा करने वाले विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे। इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना मध्य फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :-रायपुर : पुलिस को चकमा देकर भागा तस्कर…10 लाख का ब्राउन शुगर समेत पंजाब के दो पैडलर गिरफ्तार

जानिए पहले: अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया अलग थी। सबसे पहले उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट होता था। उसके बाद मेडिकल टेस्ट और फिर आखिर में उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) यानी रिटेन टेस्ट पास करना होता था। फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर ट्रेनिंग के लिए चयन होता था।

जानिए अब: सूत्रों के मुताबिक, कैंडिडेट्स को सबसे पहले CEE देना होगा। इसके बाद फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होगा। इस बदली हुई प्रक्रिया का ऑफिशियल नोटिफिकेशन फरवरी के बीच में जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :-कैंसर पीड़ितों ने इससे जंग जीतने की अपनी कहानी साझा की

वहीँ जानकरी के अनुसार, नई प्रक्रिया लगभग 40,000 उम्मीदवारों पर लागू होगी, जो 2023-24 में होने वाली भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं। पहला ऑनलाइन CEE टेस्ट अप्रैल में देशभर के करीब 200 सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता दें, अब तक 19,000 अग्निवीरों की नियुक्ति हो चुकी है। 21,000 मार्च के पहले सप्ताह से सेना में शामिल हो जाएंगे। अग्निवीर का पहले बैच जम्मू-कश्मीर से चुना गया था। पीएम मोदी ने 16 जनवरी, 2023 को अग्निपथ योजना के पहले बैच के करीब 40 हजार जवानों को संबोधित किया था।

14 जून को अग्निपथ स्कीम की घोषणा हुई। पहले साल सेना के तीनों अंग यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना को मिलाकर 46 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी। अगले 4 से 5 सालों में इसे बढ़ाकर 50 से 60 हजार और उसके बाद 90 हजार से 1 लाख 20 हजार भर्तियां की जाएंगी। सैलरी में जितना पैसा काटा जाएगा वो चार साल की सेवा खत्म होने के बाद ब्याज के साथ अग्निवीरों को दिया जाएगा। ये रकम करीब 11 लाख होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here