दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए अरुण साव देखा कॉलोनीवासियों के साथ वर्ल्डकप…

0
243

बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज रिंग रोड स्थित बाबाजी कॉलोनी में आयोजित दीपवाली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उपस्थित कॉलोनी वासियों को साव ने दीपवाली और छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

साव ने कॉलोनी वासियों के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजित वर्ल्डकप फाइनल मैच देखा। साव ने भारतीय क्रिकेट टीम के खेल पराक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि खेल में हार जीत होते रहता है। भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत अच्छे से अपनी पारी और खेल का प्रदर्शन किया।

वही साव ने कॉलोनी वासियों को कहा कि आगामी 3 दिसंबर को पुनः दीपवाली मनाने के लिए तैयार रहिए। आज जिस उत्साह और उमंग के साथ हम एकत्र हुए हैं। ऐसे ही उत्साह के साथ प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पश्चात 3 दिसंबर को मनाने वाली है। भाजपा की सरकार प्रदेश में बन रही है। स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी और प्रदेश के करोड़ों लोगों का सपना पूरा होने वाला है।

–/—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here