गौरेला पेंड्रा मरवाही: युवा कांग्रेस के हाल ही में हुए चुनाव में जिले भर में सामान्य वर्ग से सबसे अधिक वोट पाकर प्रदेश सचिव का पद हासिल करने वाले आशीष सोनी को वरिष्ट कांग्रेसियों ने अपना स्नेह दिया है। गौरतलब है की कुछ माह पूर्व युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें सभी प्रत्याशी द्वारा अपनी क्षमतानुसार गांव एवम् शहर में एक महीने तक पार्टी की सदस्यता व ऑनलाइन मतदान कराया गया था।
जिसके नतीजो का इंतजार खत्म होते ही जब ऑनलाइन पोर्टल में परिणाम आया तब से ही प्रदेश भर में जितने वाले पदाधिकारी के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। जिसमे युवा नेता आशीष सोनी ने फिर से संगठन में अपने आपको साबित किया कि उनका जनाधार किसी से कम नही। आशीष सोनी ने पूरे प्रदेश में जिले का कीर्तिमान स्थापित किया। ये गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के लिए गौरव की बात है।
मीडिया से चर्चा के दौरान आशीष सोनी ने सभी समर्थकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने चर्चा के दौरान ही स्पष्ट कर दिया आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवा कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का कार्य व क्षेत्र वासियों को अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उनका निराकरण व छत्तीसगढ़ सरकार के साथ जोड़ते उनके कार्यों का निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।








