उत्तरकाशी में हिमस्खलन : 21 लोग लापता, र्वतारोहण संस्थान के 29 ट्रेनी बर्फ में फंसे, 2 लोगों की मौत!

0
295
उत्तरकाशी में हिमस्खलन : 21 लोग लापता, र्वतारोहण संस्थान के 29 ट्रेनी बर्फ में फंसे, 2 लोगों की मौत!

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में अचानक बिगड़ा मौसम। यहां के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (Nehru Mountaineering Institute) की ओर से प्रशिक्षण के लिए गए पर्वतारोही (Mountaineer) दल के 28 सदस्य हिमस्खलन में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले दोनों पर्वतारोही उत्तरकाशी के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं सीएम धामी ने सेना और वायु सेना से रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद मांगी है।

दरअसल यह घटना द्रौपदी का डांडा (DKD) नाम की जगह पर हुई, जहां आमतौर पर पर्वतारोहियों को ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के 29 ट्रेनी गए थे। 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 21 अभी लापता हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1255.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य के CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी है। SDRF(स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के DIG रिद्धिम अग्रवाल ने जानकारी दी कि SDRF की टीम कैंप पहुंच चुकी है। एयरफोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू के लिए IAF के 2 चीता हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एवलॉन्च के दौरान 20 ट्रेनी की मौत हो गई। कुछ में कहा जा रहा है कि 2 ट्रेनी की मौत हुई है। लेकिन, अभी तक मौतों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here