बालोद : सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरवाही में विशेष जागरूकता बैठक संपन्न

0
41
बालोद : सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरवाही में विशेष जागरूकता बैठक संपन्न

बालोद, 19 मार्च 2026 : कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्रथम चरण में 12 पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें डौंडी विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरवाही और गुजरा शामिल हैं।

जिसके अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु ग्राम पंचायत खैरवाही में आज विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ्ज्ञ ही सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध हेतु शपथ भी दिलाया गया।

इसे भी पढ़ें :-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : BJP ने 144 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

बैठक में ग्राम पंचायत खैरवाही के जनपद सदस्य शिवगिरी चुरेंद, सरपंच सु वंदना ठाकुर, ग्राम सभा अध्यक्ष, उपसरपंच मन्नूलाल एवं सर्व पंचगण सहित सचिव, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के विकासखण्ड समन्वयक, बिहान की महिला, स्वच्छग्राही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here