बलौदाबाजार,27 सितम्बर 2022 : पलारी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गबौद के आश्रित ग्राम सुन्दरी में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) खोलने के लिए 11 अक्टूबर 2022 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियम 2016 की कंडिका 09(4) के प्रावधानों के अनुसार दुकानों का आवंटन किसी व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि संस्थाओं को किया जायेगा। संस्थाओं के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, ग्रामीण कृषि साख सहकारी समिति, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति आदि सहकारी समितियां आवेदन कर सकती हैं।
Big News: मशहूर अदाकारा आशा पारेख को दादा साहब फाल्के सम्मान…
निर्धारित प्रारूप में आवेदन अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार से आवेदन प्राप्त कर वांछित एवं आवश्यक दस्तावेज सहित 11 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते है।








