बलौदाबाजार : जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, पॉलीटेक्नीक व औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था आदि के संस्था प्रमुख व छात्रवृत्ति प्रभारी एवं विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन, वर्ष परिवर्तन की प्रक्रिया राज्य स्तर से प्रारंभ कर दी गई है, जिसकी अंतिम तिथि 5 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक ही निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथियों के पश्चात प्रेषित जानकारी पर विचार नहीं की जाएगी।








