बलौदाबाजार, 9 मार्च 2026 : रैम्प योजना अंतर्गत भारत सरकार के ऑनलाइन जेम पोर्टल में ऑनबोर्ड होने की प्रक्रिया से अवगत कराये जाने हेतु रैम्प योजना के मार्केट लिंकेज इंटरवेशन के तहत दिनांक 6मार्च को प्रगति सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, के तत्वावधान में किया गया।
कार्यशाला में उप संचालक, उद्योग मौसमी राह ने जेम से खरीदी के संबंध में राज्य शासन भण्डार क्रय नियम 2002 यथासंशोधित की जारी अधिसूचना दिनांक 10.12.2025 का पालन करने एवं उनके नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
कार्यशाला में जेम से खरीदी करने पर शासकीय कार्यालयों, उद्यमियों और विक्रेताओं के लिये अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम), रायपुर के राकेश कुमार तिवारी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग विकास एवं एमएसएमई इकाईयों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुदीप्ति गौते, निशा नेताम मडावी, ज़ीएमडीआईसी गुनेश्वरी साहु सहित जिले के स्थानीय वेन्डर एवं एमएसएमई प्रतिनिधि शामिल थे।








