बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा….आरएन रवि नए गवर्नर होंगे

0
27
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा....आरएन रवि नए गवर्नर होंगे

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर दरअसल चुनाव से एक महीने पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को बंगाल की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

वहीँ, लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है। बोस ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया है। फिलहाल वे दिल्ली में मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें :-अम्बिकापुर : अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अंतरराज्यीय लेवल की मदिरा जप्त

उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर हैरानी जताई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री ने अभी मुझे सूचित किया है कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने मुझसे राय नहीं ली है। ये केंद्र का एकतरफा फैसला है।

बोस ने 23 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल बने थे। वहीं, गुप्ता ने 18 जुलाई 2025 को कार्यभार संभाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here