भारत जोड़ो यात्रा: सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा में शामिल हुईं…

0
287

बेंगलुरु: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में गुरुवार को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा में शामिल हुईं. भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी.

सोनिया गांधी कांग्रेस की पदयात्रा में ऐसे वक्त पर शामिल हुईं, जब पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा है. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है.

सोनिया गांधी 4 सितंबर को कर्नाटक पहुंची थीं. उन्होंने दशहरा पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा अर्चना की. सोनिया आज मंड्या जिले में पदयात्रा में शामिल हुईं. वे कुछ दूर तक अपने बेटे राहुल गांधी के साथ भी चलेंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here