भोपाल : समय पर सैलरी नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने कटोरा लेकर भीख मांगी

0
224
भोपाल : समय पर सैलरी नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने कटोरा लेकर भीख मांगी

भोपाल : मध्य प्रदेश में नगर निगम भोपाल के सफाईकर्मियों ने बुधवार को हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगी। वे समय पर सैलरी नहीं मिलने से नाराज थे। उनका कहना था कि निगम उन्हें 1 की बजाय 15, 20 या 25 तारीख तक तनख्वाह दे रहा है। इससे वे बैंक की किश्त, बच्चों की स्कूल फीस समय नहीं दे पा रहे हैं। इस दौरान निगम के कुछ अधिकारी हंसते हुए भी गुजरे। वहीं, कर्मचारियों ने जब ऑफिस में जाने की कोशिश की तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया।

सुबह साढ़े 11 बजे से बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस का घेराव कर दिया। वे हाथों में कटोरा लिए थे और हर आने-जाने वालों से भीख मांग रहे थे। उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इसे भी पढ़ें :-बीजापुर : सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 हेतु डीटीएफआई एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण

MP शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इरफान अलताफ ने बताया कि तनख्वाह महीने की 1 तारीख को आना चाहिए, जो अब कभी 15, कभी 20 तो कभी 25 तारीख तक आती है। इससे बैंक लोन की किश्त, बच्चों की स्कूल फीस समेत जरूरी काम अटक जाते हैं। निगम में 14 हजार दैनिक वेतनभोगी और 13 हजार विनियमित-नियमित कर्मचारी है। सभी को निगम देरी से सैलरी दे रहा है। कोविड काल के बाद से ही निगम सैलरी काफी लेट दे रहा है।

कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते निगम अफसर भी अलर्ट हो गए। बाहर नारेबाजी करने के बाद कर्मचारियों ने जब अंदर जाकर साथी कर्मचारियों से भीख मांगना चाही तो मेन गेट पर ही उन्हें रोक दिया गया। इसके चलते वे गेट के पास ही जमीन पर बैठ गए।

इसे भी पढ़ें :-महिला कोष द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2500 महिला समूहों को 31 करोड़ रूपये ऋण वितरण का लक्ष्य

कर्मचारियों ने हर आते-जाते लोगों और निगम के अधिकारी-कर्मचारियों से भीख मांगी। इस दौरान निगम के कई अधिकारी-कर्मचारी हंसते हुए चले गए। इसी बीच रजिस्ट्रार ऑफिस से बाहर निकले एक बुजुर्ग ने सफाईकर्मियों को 200 रुपए दे दिए। बुजुर्ग ने कर्मचारियों की मांग को जायज बताया। इस पर कर्मचारियों ने तालियां बजाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here