बड़ा हादसा : अस्पताल में आग लगने से डॉक्टर और उसके 2 बच्चों की दर्दनाक मौत

0
245
बड़ा हादसा : अस्पताल में आग लगने से डॉक्टर और उसके 2 बच्चों की दर्दनाक मौत

तिरुपति। आंध्र प्रदेश से एक दर्दनाक हादसे की जानकरी सामने आई है दरअसल तिरुपति जिले के रेनिगुंटा में रविवार को एक निजी अस्पताल में आग लगने से एक डॉक्टर और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। आग अस्पताल की इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल में लगी, वहीँ इस हादसे में डॉक्टर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। डॉ रविशंकर रेड्डी, उनके बेटे और बेटी की जान चली गई।

वहीँ स्थानीय लोगों ने उनकी पत्नी डॉक्टर अनंत लक्ष्मी और मां को बचा लिया। यह घटना तिरुपति के मंदिर शहर के पास रेनीगुंटा में भगत सिंह नगर में बच्चों के लिए कार्तिका अस्पताल में सुबह करीब 4.30 बजे हुई। हाल ही में खोले गए अस्पताल में एक भी मरीज नहीं था।

बेमेतरा : छ.ग. पी. एस. सी. द्वारा भृत्य परीक्षा-2022 आज जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों में होगी परीक्षा

दमकल कर्मियों ने 12 वर्षीय भरत और 15 वर्षिय कार्तिका को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर की पत्नी और मां की हालत स्थिर बताई जा रही है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उन्हें सुबह करीब 4.50 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की दो गाड़ियां अस्पताल पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

पुलिस को शक है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। पुलिस ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here