बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक बड़े हादसे की जानकरी सामने आ रही है दरअसल छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित एक छुई (मिट्टी) खदान धंस गई है। हादसे में यहां काम कर रहे 6 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। इनमें 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
Chhattisgarh: छुई खदान अचानक धंसने से 5 लोगों की मौत, दो ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला…
मिली जानकारी के मुताबिक, खदान मालगांव में स्थित है। इस खदान में उत्खनन का काम चल रहा था। अचानक मिट्टी धंस गई। नीचे मौजूद लोग इसमें दब गए। पास में ही खड़े अन्य मजदूरों ने इसकी जानकारी फौरन प्रशासन को दी। मौके पर NDRD की टीम पहुंची। जो लगातार रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।