बांका : बिहार के बांका में शनिवार शाम विश्वा पूजा के दौरान भीषण आग लग गई। इस घटना में 16 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर का है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाया गया था, जो कम पड़ी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बाइक से कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें :-आगामी शिक्षा सत्र से अधिक से अधिक स्कूलों में ‘अंगना म शिक्षा 3.0‘
दरअसल, गोरखनाथ मंदिर में विश्वा पर्व को लेकर भरथरी पूजा की जा रही थी। इसमें पूजा में इस्तेमाल होने वाली धूप को मिट्टी के खप्पर की बजाए धूमना में जलाई जा रही थी। इसी दौरान धूमने से आग की चिंगारी निकली और फैलने लगी। इस दौरान पूजा कर रही एक महिला की साड़ी में लग गई। इसकी चपेट में कई महिलाएं और पुरुष भी आ गए।
आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस दौरान आग धीरे-धीरे सभी के कपड़ों में लगती चली गई। सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे के बाद सभी झुलसे लोगों को रजौन के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री बघेल ने महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती पर उन्हें किया नमन
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में कई महिलाएं और पुरुष समेत एक बच्ची भी शामिल हैं। इसमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
वहीँ, ग्रामीणों ने बताया कि आग से झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए मौके पर एंबुलेंस कम पड़ गई थी। इसके बाद आनन-फानन में बाराहाट, धोरैया, अमरपुर से एंबुलेंस बुलवाई गई। इसके अलावा कई घायलों को बाइक से अस्पताल पहुंचाया गया।