जम्मू : जम्मू के कठुआ में एक कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बनी-बसोहली रोड पर शनिवार को हुई।
पुलिस ने इसकी जानकारी रविवार को दी है। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था, इसके चलते कार फिसल गई।
जांजगीर-चांपा : नये साल की शुरूआत, मिलेगी जिले को कई नई सौगात
मृतकों की पहचान अजय कुमार, मोहन लाल और काकू राम को रूप में हुई है, जबकि घायल राजेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।








