सहारनपुर ; उत्तर प्रदेश से एक बड़े हादसे की जानकरी सामने आई है दरअसल सहारनपुर की स्टार पेपर मिल में मंगलवार आधी रात भीषण आग लग गई। हादसे में 2 कर्मचारी जिंदा जल गए। जबकि 3 लापता हो गए। मिल में कागज और गत्तों के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि जिन कर्मचारियों की मौत हुई है वह कागज के बंडलों के बीच सोए हुए थे। रात 2 बजे अग्निकांड के बाद प्रबंधन सक्रिय हुआ। 1 घंटे के अंदर यहां दमकल गाड़ियां पहुंच गईं।
राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव : मिस्र का नर्तक दल छत्तीसगढ़ की यादें लेकर वतन रवाना
सुबह 8 बजे तक दावा किया गया कि आग पर काबू पा लिया गया। मगर कागज तैयार करने के रॉ मैटेरियल में बार-बार आग भड़क रही थी। आग की लपटे इतनी ऊंची थीं कि 2 किमी. दूर तक देखी गईं। करीब 5 घंटे बाद लापता कर्मचारी परिसर के अंदर ही मिले। इस अग्निकांड में करीब 2 करोड़ का नुकसान हुआ है।