दीपावली पर बड़ा हादसा : घर में गंधक पोटाश पीसते समय ब्लास्ट, तड़प-तडड़पकर युवक की मौत

0
306
दीपावली पर बड़ा हादसा : घर में गंधक पोटाश पीसते समय ब्लास्ट, तड़प-तडड़पकर युवक की मौत

बदायूं : उत्तर प्रदेश से दीपावली के दिन एक बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है दरअसल, बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा में गंधक पोटाश पीसने के दौरान एक बड़ी घटना हो गई। विस्फोट होने से 18 वर्षीय युवक हर्ष के दोनों हाथ उड़ गए। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें :-Chhattisgarh : सीएम बघेल का ऐलान- छत्तीसगढ़ में सरकार बनवाईये, सभी महिलाओं को हर साल देंगे 15 हजार रुपये

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि हर्ष पुत्र रवि रविवार शाम करीब चार बजे अपने घर की तीसरी मंजिल पर रविवार शाम करीब चार बजे गंधक पोटाश पीस रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया और युवक के दोनों हाथ भुजा से कटकर अलग हो गए। हाथों के निचले हिस्से के चीथड़े उड़ गए।

इसे भी पढ़ें :-Haryana : जहरीली शराब पीने से अब तक 18 मौत

धमाके की आवाज सुनकर युवक के परिवार वाले छत पर पहुंचे। वह तुरंत युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। दिवाली के दिन हुए हादसे से परिवार वाले सदमे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here