बिग ब्रेकिंग : महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड में 48 घर बहे,13 की मौत…120 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

0
162
बिग ब्रेकिंग : महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड में 48 घर बहे,13 की मौत...120 लोग मलबे में दबे

रायगढ़ : भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में बुधवार रात लैंडस्लाइड से 48 घर तबाह हो गए। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 75 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 120 से ज्यादा लोग अभी मलबे में दबे हैं।

वहीँ, इर्शालवाड़ी गांव में इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे की जगह पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 103 लोगों की पहचान की है, जो मलबे में दबे हुए हैं। इस जगह पर आना बेहद कठिन है और लगातार बारिश भी हो रही है। इसके बावजूद राहत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :-राज्यपाल हरिचंदन नई दिल्ली में आयोजित इंडियन रेड क्रॉस की बैठक में शामिल हुए

मदद व पुनर्वासन मंत्री अनिल पाटिल ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो जख्मी लोगों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मृतकों के परिवार को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी।

राज्य के 4 जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें अंबा, सावित्री और पातालगंगा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :-सूरजपुर : मोटोराइज्ड ट्राईसाइकल मिलने पर दिव्यांग के चेहरे पर दिखी आत्मनिर्भता की झलक

अधिकारियों ने बताया कि कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं।

मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 राज्यों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here