Big Breaking : कोरबा में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

0
244
Big Breaking : कोरबा में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

कोरबा  : छत्तीसगढ़ से इस समय की सबसे बड़ी खबर….कोरबा में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। इस वजह से अंदर फंसे कुछ लोग बेहोश हो गए। बाद में इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोगों का इलाज अभी भा जारी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस आग ने 10 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया है।

यह भी पढ़ें :-जशपुरनगर : भीषण गर्मी में लू से बचाव एवं उसके उपाय हेतु आवश्यक सुझाव

जानकारी के मुताबिक, शहर के बीचों बीच यह कॉम्प्लेक्स है। इस कॉम्प्लेक्स में एलआईसी का ऑफिस है, स्टेशनरी समेत कई दुकाने हैं। यहां दोपहर एक बजे के आस-पास लगी थी। अचानक भड़की आग के बाद कॉम्प्लेक्स के अंदर मौजूद लोग किसी तरह से वहां से भागे। कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने सीधे ऊपर से ही छलांग लगा दी।

इसके बाद फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी गई थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। 4 गाड़ियों को मौके पर पहुंची थी। सभी गाड़ियां आग बुझाने लगातार प्रयास किया, तब जाकर 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

यह भी पढ़ें :-Chhattisgarh : गरियाबंद में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन 23 जून को

उधर, कुछ लोग अंदर भी फंसे थे। जिन्हें सीढ़ियों के सहारे निकाला गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहीं पर 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। कुछ लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं 3 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here