spot_img
HomeBreakingपूर्व CM चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश का बड़ा दावा,कहा-मेरे पिता को...

पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश का बड़ा दावा,कहा-मेरे पिता को जेल के अंदर ही जान से मारने की साजिश

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम (CM) चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कहा कि यदि जेल में बंद मेरे पिता को कुछ होता है, तो सीधे तौर पर जगन मोहन रेड्डी सरकार ही दोषी होगी।

इसे भी पढ़ें :-Nipah Virus : कोरोना के बाद लोगों को डरा रहा निपाह..जानिए कितना खतरनाक है ये वायरस

दरअसल, मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीडीपी पार्टी महासचिव नारा लोकेश ने गुरुवार को दावा किया कि जेल में चंद्रबाबू नायडू की जिंदगी खत्म करने की साजिश रची गई है। उन्होंने बताया कि सबूतों के अभाव में उन्हें जमानत देने से इनकार किया जा रहा है। जिस जेल में उन्हें रखा गया,वहां मच्छरों की भरमार है। अधिकारी कथित तौर पर इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, उनके पिता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें :-MP Politics : लाड़ली बहना आवास योजना पर कमलनाथ ने उठाया सवाल,कहा-

जानिए क्या है मामला ?
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। जिससे राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में 14 दिन की रिमांड पर हैं।

 

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img