Big News: दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में 7 लोग घायल, जानिए क्या है मामला…

0
173

चूरू: जिले के भालेरी थाना के गांव रिबिया में गुरुवार को दो स्कूली छात्राओं को जबरन उठाने के बाद दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में 7 लोग घायल हो गए। पुरानी रंजिश को लेकर दो स्कूली नाबालिग छात्राओं को एक पक्ष द्वारा अगवा किया गया, जिसका पता लगने पर दूसरे पक्ष के लोग उन्हें छुड़ाने गए। जहां पहले से ही हथियारों से लैस एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में चार सगे भाइयों सहित दोनों पक्ष के 7 लोग घायल हो गए।

घायलों को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई, जिसमें सामने आया कि गांव रिबिया में एक ही जाति की दो गोत्रों में पुरानी रंजिश है। दोनों के परस्पर मामले भी दर्ज हैं। रंजिश को लेकर गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो स्कूली छात्राओं को उसे समय अगवा कर लिया।जब वह गांव की ही दुकान पर सामान लेने आई थी।

इसी वजह से दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। झगड़े में बरछी, कुल्हाड़ी, लाठियों से दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के हरिराम भाम्भू (42), श्योनारायण (35), श्रीभगवान (30) और दूसरे पक्ष में चार सगे भाई जिनमें बुधाराम कस्वा (35), निरानाराम (45), भादर राम (55) और मनफूल (50) घायल हो गए। हमले में सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here