spot_img
Homeक्राइमBIG NEWS: पांच वर्षीय बच्चे का गला घोंटकर हत्या, शव कुएं में...

BIG NEWS: पांच वर्षीय बच्चे का गला घोंटकर हत्या, शव कुएं में फेंका…

सुलतानपुर: सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पांच वर्षीय भतीजे की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली गांव में बुधवार की रात श्यामू नामक व्यक्ति ने अपने पांच वर्षीय भतीजे रितेश की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img