Big News: सौ मीटर दूर मिले लोगों के शरीर के अंग, राज्य सरकार ने मुआवजा की घोषणा की…

0
156

नागपुर: नागपुर के बाजारगांव में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड की फैक्ट्री में हुए विस्फोट के दो दिन बाद जांचकर्ताओं ने इसमें मारे गए नौ लोगों में से कुछ के शरीर के अंग बरामद कर लिए हैं। मानव शरीर के अंग ज्यादातर जले हुए थे और कीचड़ में सने हुए थे। ये अंग फैक्ट्री परिसर से 100 मीटर से अधिक की दूरी पर पाए गए।

आसपास के मलबे में भी कई अंग बरामद किए गए हैं। इस बीच, अज्ञात शरीर के अंगों का सामूहिक दाह संस्कार करने का पीडि़तों के स्वजन ने विरोध किया है। इसकी नागपुर कलेक्टरेट, कोंढाली पुलिस और पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सुपरवाइजर का बयान दर्ज कर लिया है।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी और आसपास के कई घर हिल गए थे। फैक्ट्री में विस्फोट के तुरंत बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विपक्षी नेताओं और अन्य प्रतिनिधियों ने क्षेत्र का दौरा कर बचाव और राहत कार्यों का आदेश दिया। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के स्वजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि कंपनी भी 20 लाख रुपये देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here