BIG NEWS: मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का किया ऐलान…

0
338

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है। उन्होंने कहा- दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रूपये का बोनस दे रहे हैं। सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “इस त्योहारों के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7 हजार रुपए का बोनस दे रहे हैं, इस समय दिल्ली सरकार में लगभग 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। इस बोनस को देने के लिए 56 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा….”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here