BIG NEWS: CM योगी ने कहा- माफियाओं का ‘‘बुलडोजर’’ से सफाया कराने के लिए भाजपा को वोट दें…

0
490

रांची: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर माफियाओं को ‘‘संरक्षण’’ देने का आरोप लगाया और लोगों से अनुरोध किया कि वे माफियाओं का ‘‘बुलडोजर’’ से सफाया कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दें।

आदित्यनाथ ने दावा किया कि माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ही है जो लोगों की ‘‘सुरक्षा और रक्षा’’ की गारंटी दे सकती है।
उन्होंने कोडरमा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में भूमि, बालू, वन, खनन और शराब जैसे क्षेत्रों में माफिया को संरक्षण दे रहा है… उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी माफिया को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं।’’

आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया, ‘‘जिस तरह औरंगजेब ने देश की संपत्ति लूटी और मंदिरों को नष्ट किया, उसी तरह झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन और आलमगीर आलम सहित उसके मंत्रियों ने झारखंड के लोगों को लूटा।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही ‘‘एकमात्र’’ ऐसी पार्टी है जो ‘‘देश की सुरक्षा और गौरव, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार की गारंटी’’ दे सकती है।

आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में ‘‘बाधा उत्पन्न करने’’ का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, ‘‘राम लला अब 500 वर्षों के बाद उस मंदिर में विराजमान हैं और राम मंदिर की प्रतिष्ठा ने मथुरा और अन्य मंदिरों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है।’’ झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here