BIG NEWS: शिवसेना MLA का विवादित ऐलान- राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम…

0
264

नयी दिल्ली: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एक विवादित ऐलान किया है। गायकवाड ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। शिवसेना विधायक ने यह बयान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से अमेरिका यात्रा के दौरान BJP-RSS और सिख समुदाय के बारे में की गई हालिया टिप्पणी के जवाब में दिया है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल में ही अमेरिका के दौरे पर गए थे। इस दौरान पर उन्होंने बीजेपी और RSS पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने सिखों को लेकर भी विवादित बयान दिया था। अमेरिका में उनके दिए बयानों की वजह से देश का सियासी पारा बढ़ा हुआ है।

इसी बीच शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। शिवसेना विधायक संजय गायकवाड अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दिया जाएगा।

बता दें कि विगत रविवार (15 सिंतबर) को बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को देश के नंबर-1 आतंकी बताते हुए सुरक्षा एजेंसियों से उनपर नजर रखने की अपील तक कर डाली।

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा, “राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं। उन्होंने (राहुल गांधी) अपना ज्यादा समय देश से बाहर बिताया है… वहां उनके परिवार और दोस्त हैं, इस वजह से उनको अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है। राहुल गांधी बाहर जाकर हर चीज को उल्टा-पुल्टा बोलते हैं। अब तो राहुल गांधी कभी ओबीसी, कभी कास्ट की बात करते हैं। बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “कांग्रेस ने मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन वह काम न आया। अब वे सिख को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here