ढाका: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में मंदिरों को तोड़ा गया है। कई लोगों के घर को जलाकर कट्टरपंथियों ने ख़ाक कर दिए। अत्याचार से आजिज होकर हिंदुओं को सड़क पर उतरना पड़ा।
उन्होंने वर्त्तमान अंतरिम सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया और सुरक्षा प्रदान करने की चेतावनी दी। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर बांग्लादेश से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं , जहां हिंदू लड़कियां अब डर से घर में नहीं छुपकर बाहर निकल रही हैं।
🇧🇩 Something big is happening in the consciousness of Hinduspic.twitter.com/0KBTGcQsaR
— Kreately.in (@KreatelyMedia) August 11, 2024
हाथ में कुल्हाड़ी लिए दिखी लड़की
इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिंदू लड़कियां हाथ में कुल्हाड़ी थामे दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़की अपने पीठ पर बैग लिए हुए हैं और उसके हाथ में कुल्हाड़ी है। उसके साथ कई अन्य लोग भी है, जो वीडियो बना रहे हैं। बता दें कि हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद कई ऐसी खबर सामने आई कि वहां पर हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है। इसके बाद हिन्दुओं ने एकजुटता दिखाई कर यूनुस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आये।
शेरनी चली शिकार करने
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हिंदू औरतों को हर समय तैयार रहना है। मानसिक तौर पर मजबूत रहना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं खुद के लिए लड़ना। एक यूजर ने लिखा है कि शेरनी शिकार करने चली है। एक ने लिखा है कि अगर मरना है तो मार के मरो।