spot_img
Homeबड़ी खबरBIG NEWS: अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग...

BIG NEWS: अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग…

नयी दिल्ली: दिल्ली के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6.02 बजे आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही 16 दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर शॉर्ट र्सिकट के कारण आग लगने का संदेह है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img