BIG NEWS: यमन के विद्रोहियों के हमले की चपेट में आने के बाद लाइबेरिया के जहाज में आग लगी…

0
314

दुबई: यमन के विद्रोहियों के हमले की चपेट में आने के बाद लाल सागर में लाइबेरिया के एक मालवाहक जहाज में आग लग गई। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संदेह है कि अल जसराह जहाज पर यह हमला ईरान सर्मिथत हूती विद्रोहियों ने किया है। हालांकि विद्रोहियों ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला मिसाइल या ड्रोन से किया गया।

इससे पहले, विद्रोहियों ने हाल में लाल सागर और महत्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्र बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। अमेरिकी अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अल जसराह का संचालन जर्मनी की शिंिपग कंपनी हापाग लॉयड करती है जिसने हमले के तुरंत बाद टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में जहाज के चालक दल के किसी सदस्य को चोट भी आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here