Big News: दीपिका-रणवीर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटी को दिया आशीर्वाद…

0
168

मुंबई: बॉलीवुड के सुपर स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीती 8 सितंबर को बेटी के माता-पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण ने एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इस कपल के घर में किलकारी गूंजने के बाद उन्हें लगातार फैंस और सेलिब्रिटीज की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।

अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा उनकी बेटी से मिलने के लिए देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं। मुकेश अंबानी का अस्पताल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुकेश अंबानी के अस्पताल पहुंचने पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

दीपिका साउथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती थीं और यहीं उन्होंने अपने जिगर के टुकड़े को जन्म दिया है, जिसके मालिक मुकेश अंबानी ही हैं। सोशल मीडिया पर नजर आए इस वीडियो में मुकेश अंबानी अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ एचएन रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सबसे पहले अंबानी की गोल्डन गाड़ी गुजरती है और उनके पीछे कई गाड़ियों का काफिला निकलता दिख रहा है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस और सेलिब्रिटीज काफी खुश हैं। अब मुकेश अंबानी एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ ही उनकी बेटी से मिले। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल के बाहर मुकेश अंबानी अपनी कार में टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आए।

आलिया से लेकर प्रियंका तक ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण के मां बनते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटी के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की है। आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, परिणीति तमाम सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और नन्ही परी को प्यार व आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here