BIG NEWS: नायब सिंह सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो महिलाओं समेत 13 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

0
297

हरियाणा: नायब सिंह सैनी हरियाणा के सीएम (Haryana CM) बन गए हैं। नायब सिंह सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा CM पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत 18 राज्यों के राज्यों के मुख्यमंत्री सैनी के मुख्यमंत्री बनने के साक्षी बनें।

नायब सैनी के साथ 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इनमें अनिल विज, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, रणबीर सिंह गंगवा, आरती राव, श्रुति चौधरी, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, राजेश नागर गुर्जर, गौरव गौतम और कृष्ण कुमार बेदी का नाम शामिल है। इनमें से 13 विधायक मंच पर पहुंच गए हैं।

CM के अलावा 13 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
1 नायब सिंह सैनी (मुख्यमंत्री)
2 अनिल विज
3 कृष्ण लाल पंवार
4 राव नरबीर
5 महिपाल ढांडा
6 विपुल गोयल
7 अरविंद शर्मा
8 श्याम सिंह राणा
9 रणबीर गंगवा
10 कृष्ण बेदी
11 श्रुति चौधरी
12 आरती राव
13 राजेश नागर
14 गौरव गौतम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here