Big News: वोटर लिस्ट और ईवीएम पर उठाए गए सवालों पर राजीव कुमार ने कहा- ये सारे आरोप निराधार…

0
132

नई दिल्ली: विपक्ष लगातार विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेरफेर करने का आरोप लगा रहा है। ऐसे में वोटर लिस्ट और ईवीएम पर उठाए गए सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ये सारे आरोप निराधार हैं।

हमेशा सूची में कुछ नामों को जोड़ा जाता है और कुछ को हटाया जाता है। वोटर हटाने पर पूरी प्रक्रिया का पालन होता है। राजनीतिक दलों की सहमति से ही वोटर लिस्ट अपडेट होती है।

‘पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता’

राजीव कुमार ने वोटर लिस्ट में गलत एंट्री के आरोपों पर कहा कि यह सुनकर दुख होता है। कहा गया कि ये ईवीएम इलेक्शन है। वोटर लिस्ट में नाम काटने की शिकायत की गई है। धीमी मतगणना के आरोप लगाए गए हैं। चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए गए हैं। सवालों का जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है। पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here