BIG NEWS: राष्ट्रपति ने आतिशी को नियुक्त किया दिल्ली का मुख्यमंत्री, आज लेंगी CM पद की शपथ…

0
360

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसी के साथ आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

आप की वरिष्ठ नेता आतिशी आज दोपहर राज निवास में एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इसके साथ ही ‘आप’ लगातार चौथी बार दिल्ली में सरकार का गठन करेगी। अधिकारियों ने बताया कि आतिशी शाम साढ़े चार बजे पद की शपथ लेंगी साथ ही मंत्रिपरिषद को भी शपथ दिलाई जाएगी।

‘आप’ द्वारा घोषित नयी मंत्रिपरिषद में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत शामिल होंगे। राय, गहलोत, भारद्वाज और हुसैन अरंिवद केजरीवाल के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में भी मंत्री हैं।

आतिशी देश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री होंगी। उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को बताया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया और अरंिवद केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

नई कैबिनेट में मुकेश होंगे नया चेहरा

नई कैबिनेट में सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। अनुसूचित जाति के नेता को आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। अहलावत वर्तमान में पार्टी की राजस्थान इकाई के सह-प्रभारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here