spot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयBIG NEWS: पाकिस्तान में आतंकवादियों ने 11 लोगों की हत्या की...

BIG NEWS: पाकिस्तान में आतंकवादियों ने 11 लोगों की हत्या की…

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी, जिसमें नौ लोग पंजाब प्रांत के थे। प्राधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने क्वेटा से ताफ्तान जा रही एक बस को एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोका था और बंदूक का डर दिखाकर नौ पुरुषों का अपहरण किया तथा बाद में उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया, ‘‘बाद में इन नौ पुरुषों के शव नजदीकी पर्वतीय इलाके में एक पुल के समीप मिले और उनके शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए।’’ उन्होंने बताया, ‘‘यह बस क्वेटा से ताफ्तान जा रही थी तभी सशस्त्र हमलावरों ने बस रुकवाई और यात्रियों की पहचान करने के बाद नौ पुरुषों को अगवा करके पर्वतीय इलाकों में ले गए।’’ घटना में मारे गए लोग पंजाब प्रांत में वजीराबाद, मंडी बहुद्दीन और गुजरांवाला के रहने वाले थे।

एक अन्य घटना में इसी राजमार्ग पर एक कार पर गोलीबारी की गयी जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए। इन हमलों की ंिनदा करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्राधिकारियों से घटना की एक रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने लोगों की मौत पर शोक भी जताया और कहा कि आतंकवादियों को सजा दिलायी जाएगी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि नोश्की राजमार्ग पर 11 लोगों की हत्या में शामिल आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों का उद्देश्य बलूचिस्तान की शांति भंग करना है।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी घटना की ंिनदा करते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल वक्त में मृतक के परिवारों के साथ है। अभी तक किसी भी प्रतिबंधित संगठन ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस साल हाल के हफ्तों में प्रतिबंधित संगठनों और आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img