BIG NEWS: छत्तीसगढ़ में 11 पद के लिये 3 चरणों में होंगे मतदान…

0
186

रायपुर: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में मतदान होगा। वहीं 7 चरणों में देश की 543 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। वहीं 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग होगी। 2019 में भी 3 चरणों में प्रदेश में वोटिंग हुई थी। वहीं प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद 1 लाख 20 हजार 92 वोटर्स बढ़े हैं।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें प्रदेश में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 06, एसटी के लिए 04 और एससी वर्ग के लिए 01 सीट आरक्षित है। प्रदेश में वोटिंग के लिए 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वोटर्स की बात करें तो विधानसभा चुनाव के बाद इनकी संख्या में 1 लाख 20 हजार 92 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 18 से 19 वर्ष के 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here