BIG NEWS: दिल्ली नगर निगम का मेयर कौन…? फैसला होगा आज…

0
336

पिछले साल दिसंबर में हुए चुनाव के बाद दिल्ली नगर निगम की 3 बैठकें हो चुकी है लेकिन अब तक मेयर और डिप्टी मेयर समेत स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव नहीं कराया जा सका है। आज 22 फरवरी को एमसीडी की चौथी बैठक होनी है जिसमें महापौर और मेयर का चुनाव कराया जाएगा। ऐसा अनुमान है कि आज होने वाली बैठक में एमसीडी के मेयर का चुनाव हर हाल में हो ही जाएगा। हालांकि इसके पहले 6 जनवरी 24 जनवरी और 6 फरवरी को हुई तीनों बैठक बेनतीजा रही।

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा मनोनीत सदस्यों को वोट देने का अधिकार नहीं होने के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। अगर मनोनीत सदस्य वोट नहीं दे पाएंगे तो स्वयमेव आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी हो जाएगा।आज होने वाले मेयर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शैली ओबराय का नामांकन किया है वही डिप्टी मेयर के लिए मोहम्मद इकबाल का नामांकन पत्र आम आदमी पार्टी के द्वारा भरा गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रेखा गुप्ता को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here