तेलंगाना: मिर्यालगुडा शहर में चलती ट्रेन से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवक ने शराब के नशे में चलती ट्रेन में 25 वर्षीय महिला के साथ छेड़खानी की वारादत की।
पीड़िता कोच के टॉयलेट से बाहर निकलकर हाथ धो रही थी, तभी आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान ट्रेन का ब्रेक लगा और दोनों बाहर नीचे की ओर गिर पड़े। रेलवे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
घटना मंगलवार को हुई है। हैदराबाद के एक निजी स्कूल में शिक्षिका महिला सिकंदराबाद से ट्रेन में चढ़ने के बाद अकेले आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जा रही थी।
विशाखा एक्सप्रेस (Visakha Express) मिर्यालगुडा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। उसी वक्त 30 वर्षीय व्यक्ति ने नशे में धुत होकर पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे गलत तरीके से छूने लगा।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने उपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि वो अचानक ब्रेक लगने की वजह से गिरने लगा, तो उसने महिला का हाथ पकड़ लिया। झटके के कारण दोनों ट्रेन से गिर गए।
हालांकि, आरोपी शराब के नशे में धुत था, इस बात की पुष्टि हो गई है। पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करेक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें कि इसी साल अप्रैल में मुंबई में लोकल ट्रेन में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। पीड़ित महिला एक योग टीचर है।
वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई के बांद्रा से गोरेगांव के बीच यात्रा कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने चिल्ला कर अपने दोस्त को बुला लिया।