बिलासपुर : विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़ युवा उत्सव का आयोजन 18 नवंबर को

0
313
बिलासपुर : विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़ युवा उत्सव का आयोजन 18 नवंबर को

बिलासपुर 12 नवंबर 2022 : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को देश एवं लोक संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ युवा उत्सव का आयोजन 04 स्तरों पर किया जा रहा है। विकासखण्ड स्तर पर छत्तीसगढ़ युवा उत्सव का आयोजन 18 नवंबर 2022 को विकासखण्ड मुख्यालयों में आयोजित होगा। विकासखण्ड स्तरीय आयोजन हेतु कलेक्टर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखण्ड युवा उत्सव दो आयु वर्ग (15 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक) में आयोजित होगी।

युवा उत्सव के आयोजन में निम्नांकित विधायें सम्मिलित है:-

लोकनृत्य (टेप रिकॉर्डेड संगीत मान्य नहीं होंगे), लोकगीत (फिल्मी गीत मान्य नही होंगे),
एकांकी नाटक, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन कर्नाटक शैली, शास्त्रीय वादन
(सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम), हारमोनियम वादन ( सुगम वादन), गिटार वादन (भारतीय एवं पाश्चात्य संगीत), शास्त्रीय नृत्य (मणीपुरी, ओडिसी, भरतनाट्यम, कत्थक, कुचीपुड़ी), वक्तृत्व कला (तात्कालिक भाषण)। लोकगीत के अंतर्गत पंडवानी एवं भरथरी भी सम्मिलित होंगे।

उपरोक्त विधाओं के अतिरिक्त निम्नांकित विधाएं भी सम्मिलित होगी:-

सुआ, पंथी, करमा नाचा सरहुल नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, पारम्परिक वेशभूषा (विविध वेशभूषा) प्रतियोगिता, फूड फेस्टिवल (छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के आधार पर प्रतियोगिता), चित्रकला प्रतियोगिता (छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर), वाद-विवाद (तात्कालिक एवं समसामयिक विषयक) क्विज, निबंध, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, लोक साहित्य इच्छुक प्रतिभागी संबंधित विकासखण्ड के जनपद पंचायत में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है| विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here