मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक

0
770
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक

भोपाल, 03/09/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिता पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिता पूनमचन्द यादव का निधन अत्यंत दुखद है।

इसे भी पढ़ें :-युवा विरोधी भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में

शर्मा ने कहा कि पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके वन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घडी में उनके परिजनों को वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 95 वर्षीय पूज्य पिता पूनमचंद यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here