नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों के पापा ने अपने टाइम पर की थी कड़ी मेहनत। जिसके बाद आज ये सितारे फिल्मी दुनिया पर राज करते हैं। कई सितारों को अपने माता-पिता के इंडस्ट्री में होने का फायदा मिला है। जिसमें कोई दो राय भी नहीं हैं। मगर इनमें से कुछ सितारे ऐसे रहे जिनके पिता ने पर्दे के पीछे रहकर सालों तक पसीना बहाया था। ये सितारे खुद कभी बड़े स्टार नहीं बन पाए मगर इनके बच्चों ने अपने पापा का नाम रोशन कर दिया। इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े सेलेब्स के बेटों का नाम शामिल हैं। जैसे सलमान खान ,विकी कौशल और अजय देवगन जैसे अभिनेता का नाम शामिल है। तो डालिए एक नजर लिस्ट पर।
सलमान खान (Salman Khan)
सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान भी एक लेखक के तौर पर इंडस्ट्री में लंबे वक्त से काम करते रहे। पर्दे के पीछे रहकर सलीम खान ने अपना अलग नाम तो बनाया पर सलमान खान आज जिस मुकाम पर हैं वो उनकी खुद की मेहनत थी। सलमान खान ने अपने पिता का नाम रोशन कर दिया।
अजय देवगन (Ajay Devgn)
फिल्म स्टार अजय देवगन के पिता वीरू देवगन भी एक स्टंट कोरियोग्राफर थे। सुपरस्टार अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता अपने बेटे को हीरो बनाने का सपना उनके बचपन से ही देखते थे। इसलिए उन पर काफी मेहनत की। बावजूद इसके फिल्म इंडस्ट्री में सफल होने के लिए अजय देवगन ने खुद भी काफी मेहनत की थी।
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar)
फिल्म स्टार फरहान अख्तर मशहूर लेखक जावेद अख्तर के बेटे हैं। जावेद अख्तर ने सालों पहले इंडस्ट्री में कदम रखा था और पर्दे के पीछे कड़ी मेहनत की। उनके नाम को जावेद अख्तर और आगे लेकर गए हैं।
विक्की कौशल (Vicky Kaushal)
फिल्म स्टार विक्की कौशल के पिता सैम कौशल भी सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। मगर वो एक टेक्निशियन के तौर पर इंडस्ट्री से जुड़े रहे। फिल्म स्टार विक्की कौशल ने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई और पिता के नाम को भी आगे बढ़ाया।