BREKING NEWS: मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जमीन से साढ़े 6 फिट की ऊंचाई पर लगाया फांसी, मामला संदेहस्पद, पुलिस की जांच में होगा स्पष्ट…

0
240

बालोद: गुंडरदेही नगर के वार्ड नंबर 15 चैनगंज में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम पुनाराद यादव पिता चिंताराम यादव उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ पुनाराम यादव ने अपने घर के टीना सेड के छपरी मे अपने गमछे के सहारे आत्महत्या किया है। उक्त घटना की जानकारी मृतक के छोटे पुत्र सुमन यादव को सुबह 5: बजे हुआ। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने पड़ोसी मोती ठाकुर को दी। जिसके बाद पुलिस थाना गुंडरदेही मे प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

जमीन से महज साढ़े 6 फिट की ऊंचाई पर लगाई फांसी

आपको बता दें कि मृतक के घर में टीना सेड लगा हुआ है। जिसकी ऊंचाई महज साढ़े 6 फीट है। वहीं फांसी के फंदे पर झूले पुनाराम यादव का शरीर जमीन पर है। इतनी कम ऊंचाई में फांसी लगाना जांच का विषय है।

हर किसी का चेहता मजदूर था मृतक पुनाराम

घटनास्थल देखकर विशेष टीम से जांच कराने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि मृतक पुनाराद यादव हर किसी व्यक्ति के कृषि कार्यों में लेकर अन्य कार्यों करने के लिए उन्होंने बहुत ही लोग काम में बुलाते थे ,, मृतक मजदूरी कर अपना परिवार भरण पोषण करते थे फिलहाल उनके दो पुत्र और पत्नी सहित अपने घर में निवास करते थे।

सूचना देने के बाद भी गुंडरदेही पुलिस 2 किलोमीटर की सफर को 4 घंटे में नहीं पहुंच पाए।  प्रारंभिक सूचना पर भी पुलिस नहीं दे रहा ध्यान। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल नहीं पहुंचा था,, 2 किलोमीटर की सफर को गुंडरदेही पुलिस की टीम 4 घंटे तक घटनास्थल नहीं पहुंच पाया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here